Sagar- जिला बदर आरोपी धारदार हथियार लेकर मचा रहा था उत्पात, फिर उठा लाई पुलिस !
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक आरोपी जिसे जिला बदर किया गया था। वह धारदार हथियार लेकर उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जहां आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामला भी दर्ज किया। वहीं जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया की वह जिला बदर आरोपी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाई शुरू की है।
बताया जा रहा है की यह पूरा मामला खुरई शहरी थाना अंतर्गत खजरा हरचंद गांव से सामने आया है। जहां जिला बदर आरोपी को उत्पात मचाते हुए धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी की खजरा हरचंद गांव में कोई व्यक्ति गांव में उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। जहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेंद्र कुर्मी निवासी खजरा हरचंद बताया। आरोपी ने धारदार हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लायसेंस पेश नहीं किया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की तलवार जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।