Sagar- सड़क पर दौड़ती कार का टायर फटा, तार फेंसिंग तोड़ते हुए खेत में पहुंची कार
सड़क पर दौड़ती हुई एक कार अचानक से अनियंत्रित हो गयी और घिसटते हुए खेत की तार फेंसिग को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंची। इस दौरान कार सवार लोग बाल-बल बच गए उनके साथ एक बड़ी अनहोनी होने से टल गयी। हैरान कर देने वाली ये घटना सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आई है। खुरई-राहतगढ़ रोड पर स्थित कठैली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। इस दौरान किसी को गंभीर चोटें तो नहीं आई। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सबसे दिलचस्प बात ये भी रही की हादसे के बाद कार सवार दो लोगों का किसी को कुछ पता नहीं चला।
जानकारी के मुताबिक खुरई-राहतगढ़ रोड पर स्थित कठैली गांव के पास तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया था। सागर पासिंग कार में दो लोग राहतगढ़ से खुरई तरफ आ रहे थे। जहां सबदा ओर कठैली गांव के बीच में कार का एक टायर फट गया। जिस वजह से कार तक़रीबन 20 फीट तक सड़क पर घिसटते हुए खेत की तार फेंसिंग खंभे तोड़ते हुए खेत जा पहुंची। इस दौरान कार पलटने से बच गई। और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वह किसी तरह से निकलकर बाहर आ सके। इस दौरान वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत की बात ये है की उसमें ज्यादा लोग सवार नहीं थे। इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि भी नहीं हुई। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।