Sagar- दो दिन से लापता युवक पुल के पास इस हाल में मिला, संदेहास्पद मामला, मर्डर या हादसा

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत नगर पालिका के सफाई मित्र की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद शहरी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां परिजनों ने मर्डर के आरोप लगाए हैं। नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड पर स्थित नरेन नदी के पुल के नीचे सफाई मित्र की बॉडी पड़ी हुई थी। बताया गया की युवक करीब दो दिन से लापता था। जिसके बाद उसकी बॉडी पड़ी मिलने से मामला संदेहास्पद हो गया है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नरेन नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिलने की सूचना के बाद शहरी पुलिस और देहात थाना पुलिस मोके पर पहुंची थी। बॉडी के पास ही बाइक भी पड़ी हुई थी। वहीं बॉडी काफी सड़ चुकी थी जिससे बदबू भी आ रही थी। बाइक के नंबर से मृतक की पहचान की गई। सूचना देने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान अभय नहारिया निवासी गढ़ौला जागीर के रूप में की गई। परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा करते हुए कुछ लोगों पर मर्डर करने का आरोप भी लगाया।

 

 

 

 

वहीं मामले में थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है की बॉडी के पास ही सल्फास की डिब्बी भी पड़ी हई मिली है। फिलहाल मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है।-


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.