सागर- बीना में अवैध शराब पर पुलिस ने 500 पाव शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। शहर के शिवाजी वार्ड स्थित पानी की बड़ी टंकी के पास पुलिस ने छापा मारकर 500 पाव देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बीना थाना प्रभारी अनूप यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी वार्ड की बड़ी टंकी के पास कुछ लोग अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और उपनिरीक्षक आर.के. जोरम के नेतृत्व में एक टीम मौके पर रवाना की गई।

 

 

पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी मौके से भागने लगे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीलेश उर्फ छोटू उर्फ बल्ली अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड बीना बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास रखी प्लास्टिक की बोरियों और कार्टून पेटियों में बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। मौके से कुल 500 पाव देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

 

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने फरार साथियों के नाम पिंकू सोनकर और राजकुमार सोनकर निवासी शिवाजी वार्ड बताए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

 

 


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.