स्लीपर बस में अचानक भड़की आग,पूरी बस जल उठी, यात्रियों ने भागकर बचाई अपनी जान | SAGAR TV NEWS |
सड़क पर दौड़ती हुई एक स्लीपर बस अचानक से आग का गोला बन गयी। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं हाईवे पर हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी। सामने आई ये तस्वीरें ग्वालियर जिले के पनिहार के पास हाईवे की बताई जा रही है। गनीमत की बात ये है की बस में सवार यात्रियों ने समय रहते कूदकर और नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। स्लीपर बस ग्वालियर से इंदौर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है की बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से इंदौर जा रही एक स्लीपर यात्री बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। यह पूरी घटना पनिहार के पास हाईवे पर हुई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फ़िलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है की आग किन कारणों से लगी थी। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी।