सिर्फ ₹8000 में कमाल कक्षा 8 के छात्र ने पुरानी साइकिल को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक | SAGAR TV NEWS |

 

एक होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से सभी को हैरान कर दिया है। जहां आज दुनिया ईंधन की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है, वहीं कक्षा 8 के एक छात्र ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनोखी पहल करते हुए अपनी साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया है। एमपी के विदिशा के गंजबासौदा के डॉल्फिन स्कूल के माध्यमिक विभाग में पढ़ने वाले छात्र रोहित अहिरवार ने यह अनूठा प्रयोग कर दिखाया है। रोहित ने अपनी पुरानी साइकिल में बैटरी और आवश्यक उपकरण लगाकर उसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक साइकिल का रूप दे दिया। अब यह साइकिल बिना ज्यादा शारीरिक मेहनत के लंबी दूरी तक तेज गति से चल सकती है।

 

 

सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 8 हजार रुपये का खर्च आया। सीमित संसाधनों में तैयार की गई यह ई-साइकिल न केवल छात्र की तकनीकी समझ को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर सोच नई हो तो बड़े बदलाव छोटे प्रयासों से भी संभव हैं। रोहित का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए उन्होंने यह प्रयोग किया। उनका उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देना है। इलेक्ट्रिक साइकिल पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का एक बेहतर विकल्प बन सकती है, जिससे प्रदूषण कम होगा और ऊर्जा की बचत भी होगी।

 

 

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने भी गर्व जताया है। नवांकुर प्राचार्य शैलेन्द्र दीक्षित, डॉल्फिन स्कूल के प्राचार्य संदीप जेटली, हाई स्कूल प्रभारी नीतू तनवानी, माध्यमिक विभाग प्रभारी सुधा दीक्षित सहित सभी शिक्षकों ने रोहित का उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोहित अहिरवार की यह उपलब्धि साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन और मेहनत से छात्र न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि समाज और देश के लिए भी नई प्रेरणा बन सकते हैं।

 

 


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.