भाजपा विधायक ने 15 लाख के इनामी कुख्यात डकैत को बताया अपनी भाई और सुख दुःख का साथी ! SAGAR TV NEWS

 

आपको तस्वीरों में नज़र आने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी हैं जो एक 15 लाख के इनामी और कुख्यात डकैत का महिमा मंडन कर रहे हैं वह उसे अपना भाई बता रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं की वह उनके सुख दुःख का साथी था। जी हां अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने फिर एक बार ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।

 

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कभी 15 लाख के इनामी रहे कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना भाई बताते हुए सुख दुःख का साथी बताया। इसके अलावा मंच से ही उनके ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए। यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा का है। जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बयान दिया। जिसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक जनप्रतिनिधि द्वारा कुख्यात डकैत का इस तरह महिमामंडन करना उचित है।

 


बताया गया की पिछोर विधानसभा अंतर्गत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से दिवंगत कुख्यात डकैत रामबाबू गडरिया को याद करते हुए उसके साथ अपने पुराने संबंधों का खुलकर जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने रामबाबू गडरिया को सुख-दुख का साथी बताते हुए कहा की दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था। साथ ही बोले की उन्होंने रामबाबू गडरिया की कई बार मदद की और उसके जीवन से जुड़ी कई बातें उन्हें आज भी याद हैं। प्रीतम लोधी ने रामबाबू गडरिया की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया।

 

 

गौरतलब है की रामबाबू गडरिया चंबल अंचल का कुख्यात डकैत रहा है। उस पर और उसकी गैंग पर मर्डर, अपहरण और लूट समेत करीब 111 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। फ़िलहाल विधायक का ये बयान चर्चाओं में है।

 

 


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.