सागर- 3 घंटे की मेहनत, सैकड़ों CCTV खंगाले...सागर पुलिस ने लौटाया लाखों का गुम हुआ बैग SAGAR TV NEWS

 

सागर में पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का एक शानदार उदाहरण सामने आया है, जहां सीसीटीवी कैमरों और पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से एक महिला का लाखों रुपये मूल्य का गुम हुआ बैग महज कुछ घंटों में वापस मिल गया। दरअसल, रहली तहसील के ग्राम रजवास निवासी निधि कुर्मी अपने परिवार के साथ सागर बस स्टैंड जाने के लिए परकोटा स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपना पर्स ऑटो में रख दिया। लेकिन बच्चों को बैठाने और जल्दबाजी में बस स्टैंड की ओर पैदल निकलने के दौरान पर्स ऑटो में ही छूट गया।

 

 

कुछ समय बाद जब उन्हें पर्स गुम होने का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए। पर्स में करीब 54 हजार रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी, 46 हजार रुपये के सोने के कान के आभूषण और 4 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। महिला ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामला सामने आते ही थाना कोतवाली और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम सक्रिय हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान और उनकी टीम ने शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

 

 

करीब 3 घंटे तक लगातार सैकड़ों कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के बाद ऑटो को विभिन्न स्थानों पर ट्रेस किया गया। हालांकि वाहन का पूरा नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप्स का सहारा लिया। पुलिस की इस मुहिम का असर हुआ और देर रात करीब 12 बजे संबंधित ऑटो चालक खुद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गया। उसने ऑटो में मिला बैग पुलिस को सौंप दिया।

 

 

जब बैग की जांच की गई तो उसमें रखा सोना और नगदी पूरी तरह सुरक्षित मिली। इसके बाद बैग महिला को वापस सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर निधि कुर्मी और उनके परिजनों ने सागर पुलिस की जमकर सराहना की। यह घटना साबित करती है कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस की तत्परता मिलकर नागरिकों की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकती है।

 

 


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.