सागर- खाकी की सरेराह गुंडागर्दी, युवक को थप्पड़ जड़ जबरन उठा ले गई पुलिस ! गंभीर आरोप | SAGAR TV NEWS

 

सागर में पुलिस की दबंगई का एक मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है जहां खुलेआम खाकी वर्दी की गुंडागर्दी देखने को मिली है। आरोप है की वाहन चेकिंग के दौरान न सिर्फ वर्दी की धौंस दिखाते हुए गंदी गालियां दी गयी। वहीं झूमाझटकी करते हुए युवक को थप्पड़ मारने के भी आरोप हैं। इसके अलावा जबरन उसे उठाकर थाने भी ले गए। यह पूरी घटना शहर के कटरा क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी अचानक अपना खो देते हैं।

 

पहले तो पुलिस कर्मी युवक के साथ अभद्रता करते हैं और उसे गालियां दी जाती हैं जब युवक इस बात का विरोध करता है और सवाल करता है तो पुलिसवाले उसके साथ बदसलूकी करने लगते हैं। तभी टीआई साहब भी गुस्से में आकर जबरन युवक के साथ झूमाझटकी करने लगते हैं और उसे अपने वाहन में बैठा लेते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक बीते दिन शहर के कटरा बाजार इलाके में शाम के समय पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए एक युवक को पुलिस ने रोका। आरोप है कि युवक के रुकते ही वहां मौजूद दारोगा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक को गालियां देना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी का व्यवहार देख युवक भी आक्रोशित हो गया। उसने विरोध जताया।

 

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला लगातार गर्माता गया। तभी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल भी मौके पर पहुंचे। आरोप है की उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उससे झूमाझटकी की गयी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी है। क्या सरेराह इस तरह का व्यवहार पुलिस को शोभा देता है।

 


वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फ़िलहाल इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.