MP | 30 फीट गहरे गड्ढों से मंडरा रहा हा दसे का खतरा,सरपंच पर अवैध उत्खनन के गंभीर आरोप!

 

एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमपी के रायसेन जिले के सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरार के अंतर्गत आने वाले बरजोरपुर गांव में सरपंच नरेश चौधरी पर अवैध मुरम उत्खनन और परिवहन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि तालाब निर्माण के नाम पर सड़क किनारे बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर गड्ढों की गहराई 30 फीट से भी अधिक हो चुकी है। इन गहरे गड्ढों के कारण आसपास के क्षेत्र में हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बेहद करीब की जा रही खुदाई से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यदि कोई वाहन चालक नियंत्रण खो दे या कोई बच्चा इन गड्ढों के पास पहुंच जाए, तो गंभीर दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि कुछ समय पहले गैरतगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, अवैध उत्खनन और परिवहन से शासन को राजस्व की हानि हो रही है, लेकिन खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्रवाई नजर नहीं आ रही। आरोप यह भी हैं कि प्रभावशाली लोगों के कारण नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस मामले में जब रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगा, या फिर अवैध उत्खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा? और क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? यह आने वाला समय बताएगा।


By - sagar tv news
01-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.