पति का मर्डर कर खुद थाने पहुंच गई पत्नी, बोली पति को निपटा दिया है, पुलिस भी रह गई दंग !

पति-पत्नी में लम्बे समय से विवाद चल रहा था जो आखिरकार खूनी अंजाम पर ख़त्म हुआ। हैरानी की बात तो ये है की पत्नी ने कथित तौर से डंडों से पीट-पीटकर पति की जान ले ली। मर्डर करने के बाद पत्नी खुद ही थाने पहुंची और जुर्म कबूल किया। जिससे पुलिस भी दंग रह गई। दिल दहला देने वाली घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां शिवनगर कॉलोनी में पत्नी पर ही अपने पति का खून करने के आरोप हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

 

 

 


बताया जा रहा है की 30 साल के दीनदयाल कुशवाहा की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली गई। घटना के बाद पत्नी सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक दीनदयाल कुशवाहा के दो छोटे बच्चे हैं। जिनका भविष्य अब अधर में है। एक तरफ जहां घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। तो क्षेत्र में भी दहशत है।

 

 

 

 


बताया गया की पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आये दिन दोनों में मारपीट और विवाद होता रहता था। जिस वजह से इस घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है।
मृतक की सास का कहना है की दामाद शराब का आदी था वह नशे में बेटी से मारपीट करता था। घटना के दौरान घर पर कोई अन्य मौजूद नहीं था।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। जिसके बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.