ट्रेक्टर-ट्रॉली समेत कुएं में पहुंचा चालक,मसीहा बनकर पहुंचे लोगों ने बचाने लगा दी जा-न की बाजी
खेत से ट्रेक्टर ट्रॉली में प्याज की बोरियां लोड कर एक व्यक्ति मंडी जा रहा था। लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ की उसकी जान पर बन आई। दरअसल लोडेड ट्रेक्टर-ट्रॉली एक कुएं में समा गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। चालक ज़िंदगी से संघर्ष कर रहा था। लेकिन चीख पुकार मचने के बाद आसपास मौजूद लोग मसीहा बनकर पहुंचे और अपनी जान की बाजी लगाते हुए उसकी जान बचा ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना पन्ना जिले के जूड़ी गांव के खलपुरा से सामने आई है। इस दौरान जनहानि होने से बच गयी लेकिन ट्रेक्टर ट्रॉली कुएं में गिरने से किसान को भारी नुक्सान हुआ है।
बताया जा रहा है की उमाकांत शर्मा के खेत से प्याज की बोरियां लोड करके एक ट्रैक्टर मंडी जा रहा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया। रफ्तार पकड़ते हुए ट्रैक्टर सीधे खेत में बने एक गहरे और अंधेरे कुएं में जाकर गिरा। जिससे चीख-पुकार मच गई। चालक कुएं के मलबे और पानी के बीच जिंदगी से जूझ रहा था। लेकिन तभी आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हिम्मत और सहस का परिचय दिया। बिना देर किये अपनी जान जोखिम में डालकर वह कुएं में उतरे और तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे चालक की जान बच गई। लेकिन गोपाल कुशवाहा का ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आई थी। बाद में ट्रेक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया।--