ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को ही किया शूट, मौके पर गई जा-न, आखिर क्यों क्या ऐसा सब हैरान !

 

 

पुलिस विभाग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जहां पुलिस लाइन में पदस्थ एक एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। जिससे पूरे विभाग में शोक की लहर है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। घटना उमरिया जिले से सामने आई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है की आखिर ASI ने इतना बड़ा घातक कदम क्यों उठाया।

जानकारी के मुताबिक ASI विजय सिंह पुलिस लाइन उमरिया में पदस्थ थे। उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए शहडोल संभाग के आईजी विवेक सिंह समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया गया की एएसआई विजय सिंह अपने मिलनसार, सरल और सहज स्वभाव के लिए विभाग में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस लाइन समेत पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। साथी पुलिसकर्मी और परिचित उनकी असमय जान जाने से स्तब्ध हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही घटना के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.