Sagar- मशाल जुलूस से गूंजा शहर,युवा कांग्रेस का महा-संग्राम! NEET घोटाले और महंगाई पर सरकार को घेरा

 

 

सागर में शाम राजनीति और युवाओं के आक्रोश का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। NEET पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में कथित अनियमितताओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने शहर में विशाल मशाल जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में निकले इस मशाल जुलूस में सैकड़ों युवा हाथों में जलती मशालें और विरोधी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह जुलूस कटरा बाजार, जामा मस्जिद, गुजराती बाजार होते हुए राधा तिराहे तक पहुंचा। पूरे रास्ते "पेपर चोर गद्दी छोड़", "जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है" जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल और बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। इसके बावजूद युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। राधा तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

 

 

 

 

सभा में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, तो दूसरी ओर आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, युवाओं के हितों की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। सागर में निकला यह मशाल जुलूस राजनीतिक गलि


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.