कुएं की मिट्टी धंसकने से मलबे में दबी माँ-बेटी,12 घंटे बाद निकली, लेकिन हो चुकी थी देर !

 

ज़रा सोचिये की वो पल वो मंज़र कितना दर्दनाक होगा जब माँ और बेटी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए हों। जब एक साथ दोनों की जान गयी तो लोग स्तब्ध रह गए। और लोगों में मायूसी छा गई। दिल को झखझोर देने वाली ये घटना एमपी के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां दुकली गांव में एक कुआं धसकने से दुखद हादसा हुआ। माँ-बेटी मलबे के नीचे दब गए थे। जिनकी डेड बॉडी 12 घंटे बाद बरामद की जा सकी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बताया गया की सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच कुएं के पास काम करने के दौरान अचानक कुएं की दीवार और आसपास की मिट्टी धंस गई। जिससे अनसुइया जंघेला उम्र 41 साल और उनकी बेटी स्वाति जंघेला 17 साल मलबे में दब गईं। इसके अलावा समनिया बाई जंघेला उम्र 75 साल गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें बचाव दल ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

 

 


जानकारी के मुताबिक कुआं हाल ही में बनाया गया है। कुएं में मोटर डालकर उसकी तराई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी धंसकने से दुखद हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद बंडोल पुलिस, राजस्व अमला और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.