ओलावृष्टि से फसल हुई थी खराब, मंत्री बोले सर्वे कराकर जल्द मिलेगा किसानों को मुआवजा
प्रदेश सरकार में मंत्री लखन पटेल ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने और हकीकत जानने किसानों के पास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा की सरकार इस संकट काल में पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। किसी भी किसान को चिंतित होने की जरुरत नहीं है। नियमानुसार फसल क्षति का सर्वे कराकर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। बता दें की दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमलिया घोना गांव में बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से मूंग की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को लेकर मंत्री लखन पटेल ने गांव का दौरा कर फसल क्षति का जमीनी निरीक्षण किया। संकट से जूझ रहे किसानों से भी बातचीत की। मंत्री लखन पटेल ने इस विपरीत परिस्थिति में अन्नदाताओं को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया गया कि सरकार इस संकट काल में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। किसी भी किसान को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मंत्री लखन पटेल ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अनुविभागीय अधिकारी पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी दी कि फसल नुकसान के त्वरित आंकलन के लिए सर्वे दल का गठन कर दिया गया है। यह दल जल्द ही नुकसान का सर्वे पूरा कर प्रकरण तैयार करेगा। ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि बिना किसी विलंब के सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई जा सके। इस दौरान मंत्री लखन पटेल ने कहा कि हमारे किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।