युवक की संदिग्ध जान गई, गुस्साए लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर पहुंची कई थानों की पुलिस !

 

एक युवक की संदिग्ध जान जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं इसके बाद आग बबूला हुए लोगों ने पुलिस को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पुलिस के साथ मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। हैरान करने वाली ये घटना एमपी के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दामखेड़ा गांव से सामने आई है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालात को काबू करने कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात करना पड़ा।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के दामखेड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में जान चली गई। उसकी डेड बॉडी घर में मिली। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले में परिजनों ने मर्डर की आशंका जताते हुए गांव के ही एक युवक पर जादू-टोना करने के आरोप लगाए। साथ ही दामखेड़ा फाटे पर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। लेकिन इस दौरान स्थिति तब और भी बिगड़ गई जब ग्रमीणों की पुलिस झूमाझटकी हो गयी।

 

 

 

गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है की लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं जो काफी हैरान कर देने वाली हैं। वहीं हालात को काबू में करने चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

 

 

 

 


इसके अलावा मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और हर स्थिति पर भी नज़र रखी जा रही है।------


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.