सरकारी शव वाहन से चुराई जा रही थी बकरियां, चालक समेत साथी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

 

सरकारी अस्पताल के शव वाहन चालक ने वह काम किया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। आरोप है की वाहन से बकरियों की चोरी की जा रही थी। चालक को जब हिरासत में लिया गया तो सामने आया की उसने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र का है। वाहन चालक ने 6 बकरियां चुराई और उन्हें वाहन में भरकर चंपत हो गया। आहट सुनकर लोग जाग उठे और काफी दूर तक पीछा किया हालांकि उसे पकड़ नहीं सके। लेकिन शिकायत के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया। साथ ही चुराई गई 6 बकरियां भी बरामद की गयी है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है की रीवा के संजय गांधी अस्पताल के सरकारी शव वाहन के चालक राजेश मिश्रा द्वारा गुढ़ क्षेत्र स्थित पोखरा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वाहन से ही बकरियों को चुराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई कर सरकारी वाहन को भी जप्त किया है पुलिस इस संबंध में भी पूछताछ कर रही है की क्या वह इस तरह की अन्य वारदातो में भी शामिल था।
बताया गया की बीते 28 मई को फरियादी ने बकरी चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोखरा गांव पहुंची टीम को जानकारी दी गयी की देर रात परिवार के लोग सो रहे थे। बकरियां बाहर बंधी हुई थी। तभी शव वाहन लेकर पहुंचे लोग चोरी कर भागने लगे। आहात सुनकर लोग जाग गए काफी दूर तक वाहन का पीछा भी किया। लेकिन चोर भाग चुके थे।
पुलिस की जांच में वाहन चालक राजेश मिश्रा का नाम सामने आया पुलिस उसे और उसके साथी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना कबूल किया। मामले में फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बकरियों को सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित पिपराव गांव मे छुपाया गया था जिन्हे बरामद किया गया है।

कॉल इवेंट लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसे गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस की जांच जारी है।


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.