हैलो...आपका मोबाइल वापिस मिल गया है, जब लोगों के पास आया पुलिस का कॉल तो नहीं हुआ विश्वास !

 

कितना अच्छा होता है न जब कोई खोई हुई या गुम हुई चीज वापिस मिल जाए। उसे पाने के बाद जो ख़ुशी होती है वह वाकई लाजवाब होती है। इसी तरह फिर एक बार पुलिस ने कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। और उनके खोये हुए साथ ही गुम हो चुके मोबाइल वापिस लौटाये गए हैं। जिससे परिवारों के चेहरे भी खिल उठे। ये नज़ारा छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र का है। जब लोगों को उनके मोबाइल वापिस लौटाए जाने के लिए कॉल किया गया, तो पहले उन्हें भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब वह SDOP ऑफिस पहुंचे तो खुशी का ठिकाना नहीं था। बताया गया की पुलिस ने हज़ारों कीमत के 20 मोबाइल फोन लौटाए हैं।

बताया जा रहा है की छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन और एसडीओपी मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में खजुराहो अनुभाग क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जहां महाराजपुर, राजनगर, बमीठा और खजुराहो थाना क्षेत्र से चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी मदद और लगातार प्रयासों के बाद रिकवर किया गया। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बरामद करने के बाद उन्हें सम्बंधित लोगों को सौंपा। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की साथ ही छतरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल के मुताबिक लगातार ये अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं उन्हें साइबर सेल की टीम और थाना स्टाफ की मदद से रिकवर करते हैं जिन्हे सम्बंधित लोगों को सौंप दिए जाते हैं।--


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.