तालाब किनारे मिला किसान का शव! जेब से मिला नोट, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के किन्द्रहो गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के पास 52 वर्षीय इस्माल खान का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

 

मृतक के बेटे शाहरुख खान के अनुसार, उनके पिता सोमवार रात खेत से घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब परिजन दोबारा खोजबीन करने निकले तो तालाब के पास शव दिखाई दिया। हालांकि इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब परिजनों ने हत्या बताया। परिवार का आरोप है कि शव मिलने के दौरान मृतक के मुंह में पन्नी ठुंसी हुई थी और मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। घटनास्थल के आसपास खाली शराब की बोतलें भी मिलीं। परिजनों का कहना है कि यह परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा करती हैं।

 

 

परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर सीधे आरोप लगाते हुए बताया कि खेत के रास्ते को लेकर पिछले छह वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि मृतक ने कई बार परिवार को बताया था कि कुछ लोग उनका पीछा करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला जीवन लीला समाप्त करने जैसा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन नोट, घटनास्थल की परिस्थितियों और परिजनों के आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
02-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.