Sagar - बेखौफ अपराधी पुलिस के लिए चुनौती...गैंगवार की आशंका, 302 के फरार आरोपी ने दी एक और धमकी
सागर के मछरयाई में पुरानी रंजिश को लेकर 21 मई की देर रात गोलीकांड में मयंक साहू की हत्या के आरोपी यश सोनी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट से सनसनी फैैला दी है। इस पोस्ट में उसने जल्द ही एक और हत्या करने की धमकी दी है।
मुख्य आरोपी यश सोनी की मां समेत चार आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन यश और उसके साथी मनु सोनी, ओम अहिरवार अभी तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। हत्याकांड को अंजाम देने के 12 दिन बाद यश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मयंक के दोस्त को मारने की खुली धमकी दी है।
मंयक की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है, आरोपी फरार है लेकिन वह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इलाके की जानकारी लिए हुए है। यहीं नहीं वह लगातार पुलिस और मृतक के परिजनों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे है कि अगर पुलिस ने सख्ती नहीं की तो बड़ी वारदात हो सकती है।
यश सोनी और मनु 0001 नामक गैंग के सरगना हैं। इसी दौरान मृतक मयंक के दोस्त ने कोई सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इसके बाद यश भड़क गया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- एक 302 और फिर से अब टारगेट चेतन शूटर जल्दी 302 होगी ओके। फरार आरोपी की इस पोस्ट से एक तरफ गैंगवार की आशंका बढ़ गई है, जिससे लोग दहशत में हैं। इधर मृतक के दोस्त ने बताया कि अगर जल्द ही एक्शन नहीं लिया गया तो क्षेत्र गॉडजिला बन सकता है।