Sagar - संपत्ति का निपटारा करने आए भांजे पर कहर बनकर टूट पड़े मामा मामी और ममेरे भाई,

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के रविशंकर वार्ड में मंगलवार शाम संपत्ति के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक की उसके ही मामा-मामी व 3 ममेरे भाइयों ने सरेराह लोहे की पाइप और रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

 

 

 

घटना के समय चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया। घटना के दौरान आसपास लोग जमा हो गए लेकिन कोई भी घटना को रोकने की हिम्मत नहीं कर सका। सूचना मिलते ही मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिले में अपराधों की संख्या बढ़ रही है। एक माह में यह 10वीं हत्या है। मोतीनगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय अतुल जड़िया के रूप में हुई है। अतुल भोपाल में रहता था और रविशंकर वार्ड स्थित अपने पुश्तैनी मकान के बंटवारे का विवाद सुलझाने सागर आया था। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर उसका मामा अमित, मामी तनु व ममेरे भाइयों से विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से उस पर हमला कर दिया। घर के सामने ही उसे तब तक पीटा गया, जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

 

 

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि मामला पूरी तरह संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक अतुल अपनी मां के साथ भोपाल में रहता था।


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.