लिव इन में रहने वाले पार्टनर ने युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर ज़िंदा जला दिया, पुराना वीडियो आया सामने !

 

लिव इन में रहने वाला पार्टनर हैवान बन गया उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर ज़िंदा जला दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। वहीं मरने से युवती ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए थे। घटना छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र से सामने आई है। युवती की ग्वालियर में इलाज के दौरान जान गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी छतरपुर पुलिस को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

बताया गया की चंदला थाना अंतर्गत गुड़ा खुर्द गांव में रहने वाली पुष्पा पिछले चार सालों से मनोज कुशवाह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों का एक बच्चा भी है। बीते 17 मई को घरेलू विवाद के दौरान पुष्पा ने मनोज से सब्जी बनाने तेल मंगाया। लेकिन आरोप है कि मनोज तेल की जगह पेट्रोल लेकर पहुंचा और पुष्पा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद पुष्पा को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

 

 

 

अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान लिए। पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां बीते दिन युवती ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सामने आये पुराने वीडियो में वह मनोज पर आरोप लगा रही है। वहीं उसकी बहन ने भी गंभीर आरोप लगाए। उसकी माने तो वह पहले भी दो महिलाओं की इसी तरह ज़िंदगी बर्बाद कर चुका है।

 

 

 

 

मामले में ग्वालियर के कंपू थाना पुलिस ने युवती की जान जाने के बाद मर्ग कायम कर पीएम कराकर बॉडी परिजनों को सौंपी थी। अब आगे की कार्यवाई छतरपुर की चंदला थाना पुलिस करेगी।------


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.