बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका से बनाये संबंध फिर उसे कथित ढाई लाख में बेच दिया, मानव तस्करी का खेल !
एक बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद उसे कथित तौर पर ढाई लाख रूपये में बेच दिया। लेकिन लापता हुई युवती को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां मानव तस्करी का ये सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। जो ग्वालियर जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की युवती राजगढ़ से लापता हुई थी जिसे ग्वालियर के बदनापुर से बरामद किया गया। संयुक्त रूप से कार्यवाई की गयी।
जानकारी के मुताबिक बीते महीने 29 मई को राजगढ़ जिले से 17 साल 8 महीने की एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की युवती को उसका कथित बॉयफ्रेंड बंटी कंजर अपने साथ ग्वालियर लेकर आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।
पूछताछ में उसने बताया कि वह नाबालिग को ग्वालियर के बदनापुरा इलाके में ले गया था जहां उसे कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया। जिसके बाद राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बदनापुर क्षेत्र में दबिश देते हुए सम्बंधित मकान में पहुंची। वहां दरवाजे पर ताला लगा था जबकि युवती अंदर ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित मुक्त कराया।
वहीं आरोप है की आरोपी बंटी कंजर ने किशोरी के साथ पहले गंदा काम किया। इसके बाद उसे बेच दिया। वहीं मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आगे की कार्यवाई राजगढ़ पुलिस द्वारा की जायेगी। मामले में सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने जानकारी दी।------