युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ दिया थप्पड़, आरक्षक गिरा नीचे, फिर हुआ जमकर बवाल
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आये दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जहां भीड़ और अन्य लोग पुलिस पर हावी हो रहे हैं। फिर एक इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां युवक ने कथित तौर से पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे मामला बिगड़ गया और तनावपूर्ण हो गया।
वहीं इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो अन्य लोगों ने भी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। यह पूरी घटना धार जिले के मांडव नाका स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। घटना के वीडियो भी सामने आये हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है की किस कदर लोग पुलिस के साथ झूमा झटकी कर रहे हैं। हाथ उठाया जा रहा है। हालांकि हंगामे के बीच पुलिस ने सम्बंधित युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
दरअसल यह पूरा बवाल वाहनों की चेकिंग के दौरान होना बताया जा रहा है। पुलिस बाइक के दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अचानक से विवाद बढ़ गया। और सड़क पर ही हंगामा होने लगा। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे वाहन के दस्तावेज मांगे। लेकिन तभी पुलिसकर्मियों और युवक के बीच तू तड़ाक होने लगी। अभद्र भाषा और अपशब्दों का में बात होने लगी।
जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कागजात दिखाने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है की युवक ने कथित तौर से एक पुलिसकर्मी को जमकर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों और युवक के बीच मारपीट हो गई। बाइक पर मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की के आरोप हैं। सड़क पर ही जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सम्बंधित युवक को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान युवक को रोका गया था। जहां उसने विवाद किया।------