पुलिस ने 12 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर का बड़ा वार! SAGAR TV NEWS

 

 

पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमपी के सागर संभाग के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर नाका चौकी क्षेत्र में सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास की गई, जहां दोनों आरोपी कथित रूप से स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हाईवे किनारे मौजूद हैं और उसकी बिक्री की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

सूचना मिलते ही सागर नाका पुलिस और देहात थाना पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर पाते, उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 120 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजेंद्र मिश्रा, निवासी शोभानगर दमोह और आशुतोष श्रीवास्तव, निवासी सागर शामिल हैं। शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

 

 

मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किन ग्राहकों तक पहुंचाया जाना था। एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूछताछ में जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दमोह पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.