बिजली दफ्तर के बाहर लोट-लोट कर रोईं महिलाऐं, ट्रांसफार्मर विवाद पर जमकर हुआ हंगामा

 

बिजली दफ्तर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दफ्तर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ महिलाएं हाथों में चप्पल और लाठियां लिए दिखाई दे रही हैं। वहीं कई महिलाएं दफ्तर के गेट के बाहर जमीन पर लोट-लोटकर रोती नजर आईं। इस पूरे घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर परिषद स्थित के बिजली दफ्तर का है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत रतनगुवां भाटा का ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत करने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को इसी समस्या को लेकर गांव के महिला-पुरुष बिजली दफ्तर पहुंचे थे।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि जब वे कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रही थीं, तभी दफ्तर का गेट बंद कर दिया गया और उनके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कुर्सी तक मारी गई। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारियों का दावा है कि ग्रामीणों ने दफ्तर में घुसकर हंगामा किया। कर्मचारियों के मुताबिक, उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के आने तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन ग्रामीण भड़क गए और दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि टेबल-कुर्सियां गिराई गईं, कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाया गया और बाहर से खिड़कियों पर पत्थर भी फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल के वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सवाल यह है कि आखिर डेढ़ महीने से खराब ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ और कैसे एक शिकायत ने इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.