तीन सहेलियों ने एक सहेली को लात-घूसों से पीटा,बाल पकड़कर घसीटा, दे दनादन करते वीडियो !

 

पुरानी रंजिश के चलते तीन पूर्व सहेलियों ने एक युवती को घेर लिया। उन लोगों में बहसबाजी शुरू हुई जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गयी की तीनों ने मिलकर एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लात-घूंसों से मारपीट की गयी बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, साथ ही कांच की बोतल से भी हमला कर दिया। हैरान कर देने वाली ये घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की कैफे के बाहर हुई इस मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पिटाई के बाद तीनों युवतियां मौके से फरार हो गयी थी। शिकायत के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गयी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की ये पूरी घटना श्रीमाया होटल के पास स्थित एक कैफे के बाहर हुई। उज्जैन निवासी युवती, जो वर्तमान में इंदौर के नेहरू नगर क्षेत्र में रहती हैं। वह कैफे के बाहर मौजूद थी। तभी वहां उनकी पुरानी सहेलियां पहुंचीं। किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक युवतियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे घेर लिया।

 

 

 

 

इसके बाद बाल पकड़कर सड़क पर खींचते हुए लात-घूंसों से मारपीट की गई। कैफे के बाहर हो रहे हंगामे और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और कैफे स्टाफ ने बीच-बचाव किया। भीड़ को आता देख तीनों आरोपी युवतियां पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गईं। घायल युवती की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।------


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.