ट्विशा डे थ केस में पति समर्थ और सास गिरिबाला जेल भेजे गए, CBI की जांच में खुल रहे नए राज

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने इस बार दोनों आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई दोनों आरोपियों को अदालत लेकर पहुंची। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। इसी दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की थी।

इस आरोप पर अनुराग श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में किस हैसियत से और कहां छिपे हुए थे। उधर, सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने हाल ही में पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया था, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को घटनास्थल पर ले जाकर उनके बयानों का मिलान किया गया। जांच के दौरान इस्तेमाल किए गए डमी मॉडल और तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की गई है।

इस बीच मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। जांच में पता चला कि जिस बेल्ट के सहारे ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे नियमानुसार सुरक्षित रखने के बजाय कथित तौर पर दो दिनों तक जांच अधिकारी की कार में रखा गया। अब सीबीआई इस लापरवाही की भी जांच कर रही है और संबंधित सब-इंस्पेक्टर से पूछताछ की तैयारी में है। फिलहाल समर्थ और गिरिबाला जेल पहुंच चुके हैं, जबकि सीबीआई फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य अहम दस्तावेजों का इंतजार कर रही है। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.