सागर में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला और युवक के शव का, पहचान में जुटी जीआरपी | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सागर-बीना रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला, और दूसरा मकरोनिया क्षेत्र के पास भी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला सागर-बीना रेलवे लाइन पर स्थित 25 नंबर रेलवे फाटक के पास का है। मंगलवार को रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे गैंगमैन और स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और सिर धड़ से अलग पड़ा था।

 

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है। सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतका की पहचान है। महिला के पास से कोई मोबाइल फोन, आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसी कारण जीआरपी आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

गौरतलब है कि इस से पहले मकरोनिया क्षेत्र के पास भी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान विकास घोषी के रूप में हुई थी। जो मकरोनिया के राय हॉस्पटल में जॉब करता था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे ट्रैक सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतका की पहचान होने का इंतजार किया जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.