पुलिस ने 20 लाख की गांजा खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, वर्ना कार जब्त

 


मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसई थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो रात के अंधेरे में कार के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 87 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वर्ना कार जब्त की है। बरामद गांजे और वाहन की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। दरअसल, बसई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मकडारी रोड पर घेराबंदी कर वाहन की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध वर्ना कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखी तीन बड़ी प्लास्टिक बोरियां मिलीं। जब पुलिस ने बोरियों की जांच की तो उनमें 84 पैकेट गांजा भरा हुआ था। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 86 किलो 850 ग्राम निकली। मौके से वाहन चालक पुष्पेंद्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से गांजे की यह बड़ी खेप लेकर आ रहा था। हालांकि यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस ने करीब 9 लाख रुपए कीमत का गांजा और लगभग 11 लाख रुपए कीमत की वर्ना कार जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और पूछताछ के दौरान नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.