सीने में दर्द के बाद मरीज की गई जान,परिजनों का अस्पताल में हंगामा,लापरवाही के आरोप ! SAGAR TV NEWS

 

पिता को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाया और इसके बाद पिता की जान चली गयी। गलत इंजेक्शन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते परिजनों ने अस्पातल में हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ा की मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। जहां परिजनों और डॉक्टर ने शिकायती आवेदन सौंपे हैं। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आई है।

 

 

बताया जा रहा है की बक्सवाहा के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मछंदरी निवासी महादेव लोधी की इलाज के दौरान जान चली गई। जिसके बाद मामला गरमा गया। आक्रोशित परिजनों की ड्यूटी डॉक्टर समेत स्टाफ से जमकर कहासुनी हो गयी। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक जा पहुंचा।

 

 

परिजनों का कहना है की महादेव लोधी के सीने में दर्द होने पर इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल लाये थे। जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाते ही मरीज की जान चली गई। जिससे नाराज पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन और ईलाज में लापरवाही करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

 


वहीं डॉक्टर आर्यन रावत ने बताया की मवेशी बांधते समय रस्सी छूट जाने के कारण मरीज जमीन में गिर गया। जिससे उसके सीने और पेट में दर्द था। मरीज काफी घबरा रहा था। जिस पर उनके द्वारा बेसिक ट्रीटमेंट में दर्द, एंटीबायोटिक्स इंजेक्शन और एनएस बॉटल लगाने पर मरीज का बीपी नहीं आ रहा था। पल्स पोल्स होना स्टार्ट होने पर पल्स बढ़ाने की दवा भी दी गई। लेकिन पल्स नहीं बढ़ी और अटैक आने से मरीज की जान चली गई। इसके बाद भी उसे बचाने सीपीआर दिया गया। लेकिन मरीज को नहीं बचाया जा सका।
बक्सवाहा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की मर्ग कायम किया गया है जांच केबाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.