सागर- कौन बनेगा मंत्री, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चर्चाएं हुई तेज,मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें !
इन दिनों एक बड़ी जबरदस्त चर्चा जोरों पर है की कौन बनेगा मंत्री, जी हां सागर जिले में इस तरह की चर्चाएं तेज हैं। वहीं इस बात को और हवा उस समय मिली सागर जिले के नेताओं ने अलग-अलग मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बुधवार को मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे। इन दोनों बातों को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। इस तरह की तमाम अटकलें लगाईं जा रही हैं।
दरअसल मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें कई दिनों से चल रही हैं। बता दें की बीते मंगलवार को सागर के भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह और विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अलग-अलग मुलाकात की। हालांकि इसे सामान्य और क्षेत्र के विकास कार्यों और गतिविधियों को लेकर बात की जा रही है। जबकि दूसरी तरफ इन मुलाकातों ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और तेज कर दिया है
भोपाल में मंगलवार को डाॅ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक थी। जिसके बाद सागर के भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुई। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर भी तमाम बातें की जा रही हैं। सागर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को संगठन की गतिविधियों को लेकर बताया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गेंहू उपार्जन में रिकार्ड बनाने पर मुख्यमंत्री को बधाई देना बताया। वहीं पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं। नेताओं के समर्थक अपने-अपने दावे कर रहे हैं। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता की आखिर किसे मंत्री बनाया जायेगा।
दरअसल मध्यप्रदेश में लम्बे समय से मंत्रीमंडल विस्तार को हवा मिल रही है। लेकिन किसी न किसी वजह से विस्तार नहीं हो पाया। और आगे बढ़ता रहा। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है की जल्द ही ऐसे मंत्रीयों को बाहर किया जायेगा जिनकी परफॉर्मेंस निराशाजनक है। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है की 20 जून के बाद और 30 जून के पहले मंत्रीमंडल विस्तार किया जाएगा। जुलाई में विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित होना है करीब आधा दर्जन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की खबर है। वरिष्ठ मंत्रियों में से कुछ को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल सागर की राजनीति में आगे क्या कुछ होगा ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा।--