पंचमुखी अवतार में जीतू पटवारी, सांप की तस्वीर पर लगाया जीतू पटवारी का चेहरा,पोस्टर वायरल !

 

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं तो वहीं कांग्रेस भी भाजपा पर जमकर पलटवार कर रही है। बयानबाजी के बीच अब एक पोस्टर खासा चर्चाओं में बना हुआ है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को पंचमुखी के अवतार में दिखाया गया है। जिसमें पांच फन वाले सांप की तस्वीर पर जीतू पटवारी का चेहरा लगाया गया है। यह होर्डिंग राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर लगा हुआ है। जिसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं। साथ ही सियासी पारा भी बढ़ा दिया है।

दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी को दो कौंड़ी का अध्यक्ष बताया था। जिस पर कई नेताओं ने टिप्पणी की थी। इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। ऐसे में राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे एक होर्डिंग ने राजनीतिक गलियारों का पारा बढ़ा दिया है। होर्डिंग में पांच फनों वाले सांप की तस्वीर पर जीतू पटवारी का चेहरा लगाया गया है। जिसके जरिए बीजेपी ने उन पर हर मुद्दे पर अलग-अलग बयान देने का तंज कसा है। जिसमें अलग-अलग बयान वाली बातें भी लिखी गयी हैं। फिलहाल ये पोस्टर सभी का ध्यान खींच रहा है।


मुख्यमंत्री के “दो कौड़ी” वाले बयान से सुर्खियों में आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari अब बीजेपी के सियासी पोस्टरों में “पंचमुखी अवतार” के रूप में दिखाई देने लगे हैं। राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे एक होर्डिंग ने राजनीतिक गलियारों का पारा बढ़ा दिया है।
होर्डिंग में पांच फनों वाले सांप की तस्वीर पर जीतू पटवारी का चेहरा लगाया गया है, जिसके जरिए बीजेपी ने उन पर हर मुद्दे पर अलग-अलग बयान देने का तंज कसा है। चुनावी मौसम भले दूर हो, लेकिन पोस्टर पॉलिटिक्स ने अभी से सियासी वार-पलटवार को धार दे दी है।
तंज लाइन…
“सियासत में बयान बदले… और पोस्टरों में अवतार भी!


By - sagar tv news
03-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.