कचरे के ढेर में मिली मानव खोपड़ी ! जबलपुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस और फिर...

 

एमपी के जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों की नजर खोपड़ी पर पड़ी, आसपास भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना रांझी क्षेत्र के रक्षा नगर की है। यहां एक खाली मैदान के पास कचरे का बड़ा ढेर बना हुआ है, जहां आसपास के लोग कचरा फेंकते हैं। नगर निगम के कर्मचारी भी यहीं से कचरा एकत्रित करते हैं। इसी मैदान में बच्चे खेलते हैं और स्थानीय लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

 

 

 

 

बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने कचरे के ढेर के पास एक पेड़ के नीचे मानव सिर की खोपड़ी जैसी वस्तु देखी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह वास्तव में इंसानी खोपड़ी है। यह नजारा देखते ही लोगों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी या अपराध की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस और सीएसपी सतीश साहू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी में स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कबरबिज्जू जैसे जंगली जानवरों का काफी आतंक रहता है, जो हड्डियां और मांस उठाकर इधर-उधर ले जाते हैं।

 

 

 

 

 

पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया यह संभावना हो सकती है कि कोई जानवर मानव खोपड़ी को कहीं और से उठाकर यहां छोड़ गया हो। हालांकि पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है। खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इसकी उम्र, पहचान और अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह खोपड़ी कहां से आई, किसकी है और यहां तक कैसे पहुंची, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही पूरे रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। तब तक रक्षा नगर क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.