छात्रा का आख़िरी मैसेज माँ आपने मेरी जान ले ही ली, 18 साल छात्रा की संदिग्ध जान गई ! अनसुलझे सवाल

 

माँ आपने मेरी जान ले ही ली ये उस छात्रा का आख़िरी मैसेज है जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी थी। ये मामला लगातार सवालों के घेरे में है। एक तरफ जहां उसकी माँ पर आरोप लग रहे हैं वहीं माँ ने बॉयफ्रेंड पर कई आरोप लगाए हैं। मामला राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। दरअसल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी थी।

 

 

 

हैरानी की बात ये है की घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामला दर्ज नहीं कर सकी। मृतिका की माँ लगातार पुलिस के पास जाकर निष्पक्ष जांच और मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं। लेकिन पुलिस विसरा रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। बीते महीने 11 मई को ख्याति जैन की जान गयी थी। ख्याति जैन की इंस्टाग्राम की चैट का मैसेज सामने आया है जिसमें लिखा है की माँ आपने मेरी जान ले ही ली।

 

 

 

ख्याति जैन अशोका गार्डन इलाके में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतका की मां का आरोप है कि घटनास्थल की परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत मर्डर की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले की तुलना भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा केस से की है।
वर्षा जैन के मुताबिक उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले में मर्डर की आशंका जताई। लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि पुलिस जांच में गंभीरता नहीं दिखा रही। परिजनों का कहना है की घटना के समय ख्याति के साथ मौजूद रहे उसके बॉयफ्रेंड तनीष चंद्रवंशी के बयान तक पुलिस ने दर्ज नहीं किए हैं।

 

 

 

 

छात्रा की पीएम रिपोर्ट में भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए जान जाने से करीब 24 घंटे पहले तक उसने कोई भोजन नहीं किया था। उसकी बाईं कलाई पर कट के दो निशान भी पाए गए हैं। बॉडी करीब 24 घंटे पुरानी थी। जिससे परिजनों ने परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।------


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.