अनुकंपा पर नौकरी पाने वाले आरक्षक की मिली बॉडी, शराब पीने के था आदी,संदिग्ध हालत में मिला
पिता के गुजरने के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की वह दो दिन से लापता था। पुलिस लाइन में पदस्थ कॉन्स्टेबल शराब पीने का इतना आदी था की उसका भांजा उसे ड्यूटी पर लेने और छोड़ने जाता था। मामला एमपी के ग्वालियर जिले का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरूआती जांच पड़ताल में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन मर्डर की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुट गयी है।
बताया गया की कंपू थाना अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास झाड़ियों में आरक्षक अंकित सिंह तोमर की डेड बॉडी मिली। वह पुलिस लाइन में पदस्थ था। पिता की ऑन ड्यूटी जान जाने के बाद साल 2018 में उसकी अनुकम्पा नियुक्ति हुई थी। अंकित शराब पीने का आदी था। साथ ही पैरालाइटिक अटैक से पीड़ित था।
मृतक के जीजा भूपेंद्र सिंह के मुताबिक वह बुधवार को मुरैना जिले के परोसा विभागीय डाक लेकर गया था। शाम को परिजन से उसकी बात हुई जिसमें उसने कुछ देर में घर आने की बात कही। लेकिन फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। मृतक के परिजन मर्डर की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मृतक की कोहनी और एडी पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की माने तो अंकित के शरीर पर मिले चोट के निशान उसके मर्डर की पुष्टी नहीं करते। मृतक के पैर से एक जूता गायब है। पुलिस ने मौके पर पड़ताल भी की लेकिन पुलिस को ना अंकित का जूता मिला है ना ही कोई सुराग हाथ लगा है।
मौके पर फोरेंसिक टीम के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा था। फ़िलहाल बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया है। हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। मामले में कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने जानकारी दी।------