बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक,दीवार से टकराते ही लगी वाहन में आग, ख़ाक हुई स्कॉर्पियो SAGAR TV NEWS

 

सड़क पर दौड़ रही कांग्रेस विधायक की कार अचानक से अनियंत्रित हो गयी और सीधे एक दीवार में जा टकराई। इसके बाद कार में आग लग गयी विधायक और उनका स्टाफ किसी तरह कूदकर बाहर आया। इसके बाद पूरी कार जलकर ख़ाक हो गयी। सिवनी जिले के लखनादौन से कांग्रेस के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा हादसे का शिकार हुए हैं। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे 34 से सामने आई है।

 

बताया जा रहा है की अगर विधायक समय पर वाहन से नहीं कूदते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती। उनका वाहन आग में जलकर खाक हो गया। इस दौरान विधायक और उनके दो साथी घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी। वहीं बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और कांग्रेस नेता भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

 

 

जानकारी के मुताबिक लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की गाड़ी बंजारी हाई स्कूल हर्बल गार्डन के सामने धोरगढ़ में हादसे का शिकार हुई। इस दौरान उनके दो साथी भी मौजूद थे जो घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की विधायक की गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई। जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद स्क्रोपियों सीधे जाकर दीवार से जा टकराई। और वाहन में आग लग गयी। हादसे में विधायक और स्टाफ को मामूली चोटें आई। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।

 

 


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.