शादीशुदा बेटी की पिता और भाइयों ने ली जा-न,फिर आग में जलाकर फेंके अवशेष,26 दिन बाद खुला राज !

 


शादीशुदा बेटी की उसके ही पिता और भाइयों ने जान ले ली। पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है की इसके बाद उसकी डेड बॉडी को जलाकर अवशेषों को खेत और कुएं में फेंक दिया। मर्डर के 26 दिन बाद इस बात से पर्दा हटा है साथ ही पुलिस ने पिता और भाइयों को हिरासत में लिया है। दिल दहला देने वाली घटना ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के लखीया गांव से सामने आई है। पुलिस रात से ही जांच में जुटी हुई है। और फिलहाल इसे गुमशुदगी का मामला बताया जा रहा है।

आरोप है की पिता ओर भाइयों ने मिलकर अपनी ही 33 साल की शादीशुदा बेटी जूली गुर्जर का मर्डर कर दिया। और बॉडी को आग में जलाने के बाद अवशेष खेत ओर कुएं में फेंक दिए। एडिशनल एसपी गुमशुदगी का मामला बता रहे हैं। दरअसल सूचना मिलने के बाद पुलिस रात को ही गांव में पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की।
बता दें की जूली गुर्जर की शादी भेसनारी गांव में हुई थी। वह अपने पति को छोड़कर लखिया गांव में रह रही थी। इसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जिससे वह बीते महीने 5 मई को घर से गायब हो गयी। देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। जहां पुलिस उसे ढूंढकर लाई और परिजनों को सौंप दिया। लेकिन इसके बाद 8 माई की रात घर में जूली और पिता किशन गुर्जर के बीच विवाद हुआ तो उसकी गला दबाकर जान ले ली। आरोप है की इसके बाद यह राज छुपाने पिता किशन गुर्जर और उसके बेटे ओर भाई ने खेत में ले जाकर बॉडी को जलाया। इसके बाद अवशेष कुएं और खेत में फंक दिए। 26 दिन के बाद जब मर्डर का राज खुला तो एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस उसके घर पहुंचा। और जांच पड़ताल की फ़िलहाल पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल सके हैं। पुलिस ने जूली के पिता किशन गुर्जर भाई दीपक गुर्जर, भाई रामसेवक गुर्जर ओर अजय गुर्जर को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अवशेषों को भी ढूँढा जा रहा है।
हाल फिलहाल पुलिस इसे गुमशुदगी का मामला बताते हुए जांच की बात कर रही है।--


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.