साली को लड़के से बात करता देख भड़का जीजा,साली को पीटा,पत्नी की पीट पीट कर ले ली जान !

 

साली किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी ये देख उसका जीजा आग बबूला हो उठा और साली से जमकर विवाद करते हुए उसके गाली गलौच की साथ ही उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसी दौरान जब पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे तब तक मारा जब तक उसकी जान नहीं निकल गयी। दिल को झखझोर देने वाली वारदात इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की कम्पेल चौकी अंतर्गत उज्जैनी गांव में चौकीदार पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की उज्जैनी गांव स्थित आनंदराज फार्म के पास आसिफ रंगरेज के फार्म पर राहुल बर्मन अपनी पत्नी के साथ चौकीदारी का काम करता था। और बाजू से ही रहता था। करीब आठ दिन पहले राहुल की साली आई हुई थी। जो किसी लड़के से बात कर रही थी बस यही बात उसे नागवार गुजरी पहले तो उसने मोबाइल तोड़ते हुए साली से मारपीट की जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ काफी बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कम्पेल चौकी और खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उमाकांत चौधरी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी राहुल बर्मन उम्र 32 साल मूल रूप से उमरिया जिले के बिरसिंहपुर गांव का निवासी है और फार्म पर चौकीदारी का काम करता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है।------
मामले में ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.