फेमस होने मगरमच्छ से खिलवाड़ पलटाया, उठाया और पानी में फेंक दिया, दंग रह जाएंगे आप

 

सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यू और फेमस होने के चक्कर में कई बार युवा अपनी जान की बाजी ही दांव पर लगा देते हैं। कुछ इसी तरह का काम करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मगरमच्छ को पकड़कर वीडियो बनाने और लापरवाही करने पर कार्यवाई की गयी। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के शिवपुरी जिले के पिछोर की हैं। गारेटा गांव से सामने आई तस्वीरें किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं है। पहली नज़र में देखने पर शायद कोई भी धोखा खा जाए की ये कोई फ़िल्मी सीन है लेकिन ये असल तस्वीरें हैं।
आपको नज़र आएगा की युवक मगरमच्छ के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहा है पहले वह उसे हाथ लगाता है। फिर उसे पलट देता है इसके बाद उसे हाथों से ऊपर उठा लेता है जबकि ये घातक साबित हो सकता था। इसके बाद वह उसे पानी में फेंक देता है। इस दौरान उसका साथी भी मौजूद रहता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग टीम ने कार्यवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जमानत मिल गई l

वीडियो में नज़र आने वाले युवक सुखनंदन केवट और तोरण आदिवासी हैं l दोनों एक मगरमच्छ के साथ अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं l साथ ही अपनी जान से भी खिलवाड़ करते दिख रहे हैं l मगरमच्छ के मुंह को कपड़े से बंधा हुआ है जबकि एक युवक मगरमच्छ को पलट रहा है। उसे उठाकर पानी में भी छोड़ देता है। जबकि मगरमच्छ के पेट पर घाव के निशान भी साफ देखे जा सकते हैं l
डीएफओ सुधांशु यादव के मुताबिक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है l दोनों युवकों ने पूछताछ में मगर को हानि पहुंचाने की बात कही। फ़िलहाल घायल मगरमच्छ की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.