सागर- घर के बाहर मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बिलहरा में सनसनी! जांच में जुटी पुलिस

 

सागर जिले के बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-1 में गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके ही घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मृतक की पहचान सोनू अहिरवार के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह जब लोगों ने घर के बाहर सोनू का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

सूचना मिलने पर बिलहरा चौकी और सुरखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सोनू बुधवार रात अपने घर पहुंचा था, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव घर के बाहर मिला। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले करीब चार महीनों से बच्चों के साथ अलग रह रही थी।

 

 

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नगर परिषद बिलहरा ने मानवीय पहल करते हुए अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और लकड़ी उपलब्ध कराई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि मौत किसी हादसे, आपराधिक घटना या अन्य कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिले युवक के शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सोनू की मौत कैसे हुई? यह रहस्य फिलहाल बरकरार है और अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
04-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.