किसानों को खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल,पुलिस से भिड़े कांग्रेसी,हुई तीखी नोंक-झोंक !
किसानों को खाद को लेकर खासी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मोर्चा खोल दिया। जहां कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प भी हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। तस्वीरें एमपी के अशोकनगर जिले की हैं। जहां कांग्रेस और किसानों ने मिलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए।
दरअसल अशोकनगर जिले में किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जो अब एक सियासी और प्रशासनिक मुद्दा भी बन गया है। खाद की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।
इस प्रदर्शन में कुछ किसान भी पहुंचे थे। बताया गया की खेतों में बुवाई की जाना है लेकिन खाद का संकट है। खाद की किल्लत से किसान जूझ रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जंगी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कलेक्ट्रेट के मेन गेट से अंदर घुसने की कोशिश के दौरान हालात बिगड़ गए। दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि किसान खाद के लिए लाइनों में लगकर परेशान हो रहा है। लेकिन सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही।------