जीतू पटवारी के वाहन के सामने दरी बिछाकर बैठे कार्यकर्ता,पुलिस से नोंक-झोंक,फिर नाराज़ हुए पटवारी !

 

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। जीतू पटवारी से मिलने की ज़िद पर अड़े दो कार्यकर्ताओं ने बवाल काट दिया और वह जीतू पटवारी के वाहन के आगे दरी बिछाकर सड़क पर बैठ गए। मामला इतना बढ़ गया की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। ये नज़ारा देख खुद जीतू पटवारी भी नाराज़ हो गए। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने ये अजीबोगरीब स्थिति तब बनी जब वह एमपी के रतलाम में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। दरअसल कार्यकर्ताओं का आरोप था की ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है जो पहले से ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की रतलाम में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे दो नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और अपनी नाराजगी जताई।

 

 

 

दोनों कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन में पूर्व पदाधिकारी रह चुके हैं। जैसे ही जीतू पटवारी का काफिला रवाना हुआ। दोनों कार्यकर्ता उनके वाहन के सामने सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पटवारी ने अपना वाहन रुकवाते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद वाहन से उतरकर दोनों कार्यकर्ताओं से चर्चा की, उन्हें गले लगाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए।

 

 

 

 

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं जो पहले से ही महत्वपूर्ण पदों पर हैं। जबकि सालों से संगठन के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। जिससे प्रदेश अध्यक्ष के सामने विरोध दर्ज कराना पड़ा।------


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.