दो पहिया शो रूम में भड़की आग,ऊपरी मंज़िल पर रहने वाले 6 परिवार फंसे, फिर ऐसे बचाई जान

 

दिनों दिन आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। फिर एक इसी तरह का मामला सामने आया। जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना गया। धीरे-धीरे आग फैलती जा रही थी। धुआं बढ़ता जा रहा था। जिससे ऊपरी मंजिलों में रहने वाले परिवार फंस गए। घटना इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट से सामने आई। जहां निचले तल में आग लगी थी। लोग जान बचाने खिड़की के ऊपर आ पहुंचे।

 

 

 

 

जिन्हे सीढ़ियों और रस्सी की मदद से किसी तरह बचाया। करीब 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान शोरूम में रखे हुए दो पहिया वाहन जलकर ख़ाक हो गए। जिससे लाखों रूपये के नुकसान की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की निचले तल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। धुएं की वजह से ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। जिससे आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से उनकी जान बचाई। जब आगजनी की घटना हुई तब शोरूम बंद था। आग में सभी दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। जहां आग में फंसे परिवारों को निकालने में मदद की।

 

 

 

 


बताया गया की जब आग लगी तब परिवार के अधिकतर लोग सो रहे थे लेकिन फ़्लैट में धुआं घुसने से लोगों की नींद खुली। शो रूम जल रहा था। लेकिन निकलने रास्ता न होने से सभी फंस गए थे। जिसके बाद अन्य लोगों ने मदद की। आग फ्लैट वाले हिस्से तक नहीं पहुंच पाई। जिससे परिवारों की गृहस्थी का सामान सुरक्षित रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।---


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.