सागर आ रही थी बस, रास्ते में हुई टक्कर, ड्राईवर सहित 3 यात्रियों के साथ अनहोनी

 

रायसेन में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है।शवों की ऐसी हालत है कि चेहरे पहचान नहीं आ रहे हैं। 15 लोग घायल हैं, जिनमें से कई के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई है।

 

 

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। दूसरी बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बस पुलिया से टकराने के बाद रुकी।

 

 

 


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान तेजी से दौड़ रही शक्ति ट्रेवल्स और कल्पना ट्रेवल्स की बसों की टक्कर हो गई। ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहे थे। स्पीड ज्यादा होने से टर्न पर बसें संभल नही पाईं और आपस में टकरा गईं। विंडो सीट पर बैठे कई यात्रियों के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं।

शक्ति ट्रेवल्स की बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

 

यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वे भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। इसमें 30-35 लोग सवार थे। 10 बजकर 10 मिनट पर बस वहां से रवाना हुई थी। टोल के आगे आते ही अचानक जोरदार झटका लगा। यात्री सीट से नीचे गिर पड़े। ड्राइवर ने बस को बहुत कंट्रोल किया। उसे भी चोट आई है।

 

 

 

 

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा- केसली से आ रही बस की जयसिंह नगर की ओर से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आई।


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.