प्याज से भरा ट्रक पुल से नीचे गिरा, केबिन में फंसे रह गए चालक और साथी, सिहर उठेंगे आप SAGAR TV NEWS
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जहां प्याज से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था की ड्राइवर और क्लीनर को संभलने या बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों की दर्दनाक जान चली गयी। दोनों की डेड बॉडी केबिन में ही फंसी हुई थी। यह पूरी घटना एमपी के मंदसौर जिले के गरोठ से सामने आई है। यह हादसा रात के समय हुआ। जिसमें ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं प्याज की बोरियां आसपास फ़ैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक और क्लीनर दोनों पंजाब के निवासी बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े उज्जैन फोरलेन मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ। बरडिया अमरा के पास प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक दिल्ली से मुंबई की ओर प्याज लेकर जा रहा था। बरडिया अमरा के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। जो इतना भीषण था कि ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों में एक की पहचान पंजाब निवासी मनदीप के रूप में हुई। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। शुरूआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।