ट्रक ने छीन लिया परिवार से उसका बेटा, ऐसी टक्कर मारी की दोबारा उठा ही नहीं, सदमे में परिवार

 

एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब नौजवान युवक को एक तेज रफ़्तार गेहूं से भरे हुए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गयी। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र से सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए ट्रक जप्त करते हुए कार्यवाई शुरू की। बताया जा रहा है की भीमगढ़ गांव स्थित वैनगंगा नदी पर बने नवनिर्मित पुल पर देर रात यह दुखद घटना हुई।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक भीमगढ़ गांव निवासी शेख सादिक पुल पर टहल रहा था। इसी दौरान छपारा की ओर जा रहे गेहूं से लोडेड ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। युवक जमीन पर गिरा और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई।

 

 

 

 


मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ट्रक को जब्त किया साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अचानक हुई इस घटना और बेटे को खोने के बाद परिवार सदमे में है। नौजवान युवक की जान जाने से लोगों में भी गुस्सा है।------


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.