सागर- किसान की हत्या पर सड़क पर उतरा परिवार, शव रखकर चक्का जाम, पुलिस पर आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर का मोती नगर थाना क्षेत्र क्राइम का हॉटस्पॉट बना हुआ है पिछले कुछ समय से लगातार चोरी लूट मारपीट कतर बड़ी और मर्डर की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के अमावनी से सामने आया जहां जमीन के विवाद में दबंगों ने मारपीट कर बुजुर्ग किसान को मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद से बवाल मचा हुआ है मृतक के परिजनों ने डेड बॉडी को कृषि मंडी चौराहे पर रखकर चक्का जाम किया उनका आरोप है कि इस घटना में कालो नाइजर शिवराज शुक्ला आनंद गुप्ता और यशवंत खटीक का हाथ है, मोती नगर पुलिस को उनके नाम बताने के बाद भी रिपोर्ट में मुख्य आरोपियों को छोड़ दिया गया है इसी को लेकर चक्का जाम लगाया गया मृतक के बेटे आशीष ने मोती नगर पुलिस पर राजनीतिक रसूख के दबाव में मुख्य आरोपियों का रिपोर्ट में नाम नहीं लिखने का गंभीर आरोप लगाया है,
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब तीन दिन पुरानी है जहां प्लाटिंग के लिए खंबे लगाई जा रहे थे लेकिन इस दौरान किसान नंदराम पटेल के जो खेत में खूंटे और लकड़ी के खंभे लगे थे उनको हटाया जा रहा था जब किसान ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत भी मोती नगर थाने में की गई थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस पर कोई एक्शन नहीं लेने का आरोप है खबर लेकर जाने तक ढाई घंटे से चक्का जाम था और पीड़ित परिवार के द्वारा मुख्य आरोपी शिवराज शुक्ला और आनंद गुप्ता को बनाए जाने की मांग की जा रही है उनकी जो अवैध प्लाटिंग हो रही है उस पर भी बुलडोजर चलाने की मांग है