सागर- फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गि री, पिता की मौत, बेटा पहुंचा अस्पताल | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खिरिया काजी गांव के पास कानपुर-भोपाल फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 60 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और सड़क निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र के खिरिया काजी गांव से निकले एनएच-46 कानपुर-भोपाल फोरलेन मार्ग पर बेरखेड़ी के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार शंकर सिंह ठाकुर उर्फ महाराज सिंह ठाकुर उम्र 60 वर्ष और उनके पुत्र रुवी ठाकुर उम्र 35 वर्ष जा रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

 

 

हादसा इतना भीषण था कि शंकर सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सागर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस, तहसीलदार असाटी और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं और अंडरब्रिज के आसपास मिट्टी व पत्थरों का ढेर पड़ा हुआ है। कई बार संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का दावा है कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में दो बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। राहतगढ़ के इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका मुखिया छीन लिया। अब सवाल यह है कि सड़क निर्माण और सुरक्षा में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी जांच की फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.